अपराध के खबरें

पत्रकार को मातृशोक, परिजनों में शोक की लहर बुद्धिजीवियों ने दुःख व्यक्त किया और परिजनों को दी सांत्वना

पप्पू कुमार पूर्वे पत्रकार

मधुबनी के जयनगर प्रखंड के धमियाँपट्टी गाँव निवासी वरिष्ठ पत्रकार-सह-शिक्षक बिपिनेश ठाकुर की 67 वर्षीया माता आशा ठाकुर का आज प्रातः निधन हो गया। वह सेवानिवृत्त शिक्षिका थी और समाजसेविका के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही थी। आशा ठाकुर विगत दो महीने से गंभीर रूप से बीमार चल रही थी। उनका अंतिम संस्कार धमियाँपट्टी गाँव में बुधवार की सुबह किया जायेगा। वे लगभग 40 वर्षों तक धमियाँपट्टी में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत रहीं। वर्ष 2014 में सेवानिवृत्त होने के पश्चात सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती रही। वे अपने पीछे पांच पुत्र-पुत्रवधु और सात पोते-पोतियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। उनके निधन के खबर मिलते ही प्रखंड क्षेत्र और आसपास के जानने वालों में शोक की लहर फैल गई।

वरिष्ठ पत्रकार बिपिनेश ठाकुर की माँ के निधन पर जयनगर के बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, साहित्यकारों, शिक्षकों, समाजसेवियों, राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पत्रकारों में राघवेंद्र झा 'बबलू', प्रो. जगदीश प्रसाद यादव, दुर्गानन्द झा 'दुर्गेश', सुनील कुमार, नित्यानंद राजू, पंकज कुमार, अभिषेक सिंह 'दीपू', सुमित कुमार राउत, सुरेश कुमार गुप्ता, ज्ञानेंद्र झा, शिव कुमार 'मोनू', डॉ. राज कुमार गुप्ता, ललित झा, हिरेन पासवान, पप्पू कुमार पूर्वे, सुधांशु कुमार, सचिन कुमार कसेरा, युवराज प्रधान उपाख्य नीतीश, अमित कुमार राज, पप्पू कुमार सिंह, संजय कुमार पण्डित, रमेश कुमार भारती, हरिओम राज, पांडव कुमार यादव, राहुल शर्मा, रोहित कुमार कामत, प्रशांत गुप्ता, कृष्णानंद प्रतिहस्त, सुभाष सिंह यादव समेत अन्य पत्रकारों ने दुःख जताया है।
वहीं साहित्यकारों में डॉ. कमलकांत झा, प्रो. शिव कुमार झा 'निखिलेश', नारायण यादव, बिमल मस्करा, आलोक भारती, प्रो. शैलेंद्र कुमार प्रतिहस्त, डॉ. वीरेंद्र झा 'वीरू', बबुएलाल यादव इत्यादि ने दुःख व्यक्त करते हुए परिजनों को इस दुःख में धैर्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live