अपराध के खबरें

पासवान परिवार में संपत्ति को लेकर तकरार, चाचा पशुपति पारस ने की चिराग से बंटवारे की मांग


संवाद 

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन के बाद से पासवान परिवार में संपत्ति विवाद गहराता जा रहा है। अब इस पारिवारिक खींचतान ने राजनीतिक रंग ले लिया है। चाचा पशुपति कुमार पारस ने खुलकर अपने भतीजे चिराग पासवान से खगड़िया से लेकर दिल्ली तक की संपत्ति का बंटवारा करने की मांग कर दी है।

क्या बोले पशुपति पारस?

पारस ने कहा कि, "रामविलास जी की जो भी संपत्ति है, वह पूरे परिवार की है। चिराग अकेले वारिस नहीं हैं। हमें भी बराबर का हक मिलना चाहिए।"

उन्होंने यह भी इशारा किया कि यदि बातचीत से समाधान नहीं निकला, तो कानूनी रास्ता अपनाने से भी परहेज़ नहीं किया जाएगा।

चिराग की चुप्पी

अब तक इस विवाद पर चिराग पासवान की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन परिवार में बढ़ती तनातनी से यह साफ है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गहराने वाला है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह विवाद लोकसभा चुनाव से पहले पासवान परिवार की एकता पर भी असर डाल सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live