अपराध के खबरें

बिहार केसरी पहलवान विवेकानंद सिंह का निधन, खेल जगत में शोक की लहर


संवाद 

बिहार केसरी पहलवान विवेकानंद सिंह का निधन हो गया है। 27 मार्च को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें पटना के आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 2 अप्रैल की देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

बिहार केसरी का खिताब जीत चुके थे विवेकानंद सिंह

विवेकानंद सिंह बिहार केसरी खिताब जीत चुके थे और राज्य के कुश्ती जगत में एक बड़ा नाम थे। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बिहार का नाम रोशन किया।

खेल जगत में शोक की लहर

उनके निधन पर कई खेल प्रेमियों और पहलवानों ने शोक जताया है। बिहार कुश्ती संघ ने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live