अपराध के खबरें

बेगूसराय: सो रही युवती पर बदमाशों ने फेंका तेजाब, गंभीर रूप से घायल, इलाके में दहशत


संवाद 

बखरी (बेगूसराय)। बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सोती हुई एक युवती पर बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़िता भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की बेटी बताई जा रही है।

चेहरे और आंखों पर गंभीर चोटें

घटना के समय युवती घर में सो रही थी। तभी कुछ अज्ञात बदमाश घर में घुस आए और तेजाब फेंककर फरार हो गए।

युवती के चेहरे, आंखों, हाथों और गले पर तेजाब से गंभीर जख्म हुए हैं।

परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


पुलिस की जांच जारी, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

घटना को लेकर इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


यह घटना एक बार फिर से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live