अपराध के खबरें

शरद यादव ने सीतामढ़ी में जमकर हुंकार भरी

 वेब न्यूज टीम। मिथलाचंल के   डुमरा स्थित स्टेडियम मैदान में सुरेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ को संबोधित करते हुए शरद यादव ने जमकर हुंकार भरी और राज्य व केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर घेरा। महागठबंधन टूटने के बाद शरद यादव पहली बार सीतामढ़ी  पहुंचे थे और प्रदेश में नए विकल्प की बात भी कही। सम्मेलन में पूर्व राज्यसभा सांसद ने भाषण में शरद यादव ने 70 के दशक से लेकर 2017 तक की अपनी राजनीति का जिक्र किया और बिहार को फिर एक क्रांति के लिए तैयार रहने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए मैंने अध्यक्ष पद से लेकर सांसद तक की कुर्सी गंवा दी, लेकिन मैं अपनी बातों से मुकरा नहीं। मैंने 11 करोड़ बिहार की जनता से जो वादा किया था, उसको निभाने के लिए कुछ भी करुंगा। मैनें बीजेपी के रथ को बिहार में महागठबंधन बनाकर रोका था, वह प्रयोग सफल रहा। अब पूरे देश में यह प्रयोग होगा। केंद्र की सरकार अपने किए हुए वादे को पूरे करने में विफल रही है। देश को सिर्फ तीन साल में लव जिहाद, नोटबंदी, गाय का मुद्दा दिया, जबकि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देना था।

लोकतंत्र में झूठ ज्यादा दिन तक नहीं चलता, जनता सब जानती हैं
मंच पर शरद यादव, अर्जुन राय, उदय नारायण चौधरी, रमई राम, सुरेन्द्र कुमार यादव, मोहम्मद जूनेद, आनंद बिहारी सिंह  और अन्य ।

लोकतंत्र में झूठ ज्यादा दिन तक नहीं चलता है, जनता सब जानती है। नीतीश कुमार ने महागठबंधन के समय कहा था कि वो बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे पर ऐसा क्या हो गया कि अचानक दो घंटे में ही पलट गए। लालू यादव नीतीश को महागठबंधन का नेता बनाने को तैयार नहीं हो रहे थे। उन्होंने कहा था मेरे ऊपर जो साजिश के तहत मामला चलाया जा रहा है, वह भी नीतीश कुमार ने करवाया था।

शरद यादव ने रास्त  बनाया है और कितनो को दिखाया है

पूर्व  सांसद अर्जुन राय इनके साथ चलो, इन्होंने एक चिराग जलाया है हवा के खिलाफ। शरद यादव ने रास्ता बनाया है और कितनों को रास्ता दिखाया है।  अपने सांसद काल में सीतामढ़ी को देश से जोड़ने का काम किया। मुझे मौका मिले अथवा नहीं मिले जब तक सांस है, शरीर में दौड़ रहा खून का एक एक कतरा सीतामढ़ी को समर्पति है। कहा कि आज हमारा संविधान खतरे में है। लोकतंत्र की नींव डगमगा चुकी है। जबसे मोदी सत्ता में आए हैं, राजनीतिक फायदे के लिए संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग किए हैं। आज समय आ गया है, जिले की 34 लाख जनता सावधान हो जाए।
 पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री रमई राम, राजवंशी महतो, आनंद बिहारी सिंह ,मोहम्मद जूनेद, राम सागर यादव आदि ने भी सभा को संबोधित किए।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live