अपराध के खबरें

कार्यालय समय से पूर्व ही गायब रहते हैं ब्लाक कर्मचारी



केशव कुमार ठाकुर


प्रदेश के मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के बाद भी शासकीय कर्मचारियों के रवैयों में सुधार नहीं हो रहा है। कर्मचारियों की मनमाने रवैया का आलम यह कि कार्यालय समय से दो घंटे पहले ही कर्मचारी गायब हो जा रहे है।

 शुक्रवार को सीतामढ़ी के सुरसंड प्रखंड मुख्यालय में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां दोपहर दो बजे ही एक दो कर्मचारियों को छोड़कर अधिकांश कर्मचारी कार्यालय से गायब रहे।

 कर्मचारियों के गायब रहने के चलते अपने समस्याओं को लेकर आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। आमतौर पर प्रखंड मुख्यालय का खुलने का समय सुबह साढ़े दस और बंद होने का समय शाम पांच बजे है। लेकिन कर्मचारी और अधिकारी साढ़े 11 बजे से पूर्व जहां कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते है वहीं कार्यालय बंद होने के दो घंटे पहले नदारद हो जाते है।

 शुक्रवार की दोपहर दो बजे ब्लाक के अलग अलग ग्रामीण क्षेत्र से आए शिवेश कुमार, राजू ठाकुर, राजीव अपने काम से प्रखंड मुख्यालय पहुंचे थे। लेकिन कार्यालय में

प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं दूसरे कर्मचारी गायब थे। कर्मचारियों के गायब रहने के चलते ग्रामीणों को बैरंग लौटना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि वो पिछले कई दिनों से कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। लेकिन कभी कर्मचारी गायब रहते है तो कभी मौजूद कर्मचारियों द्वारा बड़े साहब के मीटिंग में बाहर होने के चलते उन्हें टरका दिया जाता है।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live