अपराध के खबरें

रामतली देवी वार्ड सदस्य,तो गायत्री देवी बनी वार्ड पंच, शांतिपूर्ण माहौल में मतदान और मतगणना संपन्न मतदान

केशव कुमार ठाकुर

सुरसंड (सीतामढ़ी) संस: प्रखंड क्षेत्र के बनौली पंचायत में पंचायत उप चुनाव को लेकर सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न होगया। जिसमें रामतली देवी वार्ड सदस्य पद मे 156 मत लाकर विजयी रही। वही दुसरे स्थान पर अंजू देवी 102 मत ही मिले। वार्ड पंच पद मे गायत्री देवी ने 129 मत प्राप्त कर विजयी रही। तो दुसरे स्थान पर बेचनी देवी को 85 मत ही मिले। मतदान की शुरूआत सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में पंचायत उपचुनाव संपन्न हो गया। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मोहम्मद युनुस सलिम ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में दो बूथों पर चुनाव शांति पूर्न माहौल मे हूआ हैं। बनौली पंचायत के दो बुथ बनाए गये है। वार्ड नंबर 2 में बूथ संख्या 98 पर 48 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग। पंच पद के 2 प्रत्याशी वार्ड नंबर 1 में वार्ड सदस्य पद के दो उम्मीदवार वार्ड नंबर 1 में बूथ संख्या 97 पर 57 प्रतिशत मतदाताओ ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र बनौली पंचायत के हरी गांव स्थित आदर्श पुस्तकालय में दो बूथ बनाए गए हैं जिसको लेकर प्रशासन के कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान किए। इसकी जानकारी बीपीआरओ ज्ञानेंद्र कुमार झा ने दी है। उन्होंने बताया की चुनाव में गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी गई थी।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live