अपराध के खबरें

प्रखंड व्यापार मंडल का चुनाव कोरम पूरा नही होने के कारण स्थगित*

विमल किशोर सिंह
रीगा(सीतामढ़ी)
  प्रखंड व्यापार मंडल की अवधि समाप्त होने के पश्चात जारी निर्वाचन अधिसूचना के तहत आज प्रखंड मुख्यालय में अध्यक्ष पद के लिए दो(2)सदस्यों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन दाखिल करने वालों में नरेन्द्र सिंह एवं शैलेन्द्र प्रसाद पैक्स अध्यक्ष शामिल हैं।वही सदस्य के रूप में सुबोध कुमार, उपेन्द्र सिंह, राज किशोर महतो, शुकन सहनी एवं राम पुकार राम ने नामांकन दाखिल किया।
विदित हो कि व्यापार मंडल के कुल 13 कार्यकारणी सदस्यों का निर्वाचन होना है जिसमे सिर्फ पांच(5)का नामांकन दाखिल किया गया है।नामांकन के अंतिम दिन होने के कारण व्यापार मंडल का निर्वाचन स्थगित होना तय माना जा रहा है।उक्त आशय की जानकारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विकास रंजन ने दी।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live