अपराध के खबरें

प्रशासन ने ब्रजेश ठाकुर के समस्तीपुर आश्रम को लिया अपने कब्जे में

समस्तीपुर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रजेश ठाकुर के मनोरमा भवन में चल रहे 'सहारा वृद्धा आश्रम' को अपने कब्जे में ले लिया है।समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सहारा वृद्धा आश्रम का राज्य सरकार ने अनुबंध रद्द कर दिया था। इसके बाद जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर आश्रम में रह रहे तीन बुजुर्गों को अपने साथ लेकर पटना रवाना हो गई। इसके साथ ही संस्था को दिए गए आठ लाख रुपये भी वसूल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।प्रशासन ने वृद्धा आश्रम में लगे सभी सामानों को जब्त कर अपने कब्जे में लेने का आदेश दिया है। बताया जाता है इस वृद्धा आश्रम में 13 पंखे, 20 बेड सहित टेबल, कुर्सी और खाने का बर्तन सभी सामानों को जिला प्रशासन की टीम ने जब्त कर लिया है।
वहीं, उप विकास आयुक्त वरुण मिश्रा ने बताया कि ये बिल्डिंग ब्रजेश ठाकुर के मां के नाम से रजिस्टर्ड है। इस वृद्धा आश्रम में बहुत अनियमितता पाई गई है। इसको लेकर इस एनजीओ के तहत चल रही संस्था को सरकार के दिशा निर्देश के बाद वापस लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह संस्था ब्रजेश ठाकुर के प्रेस में काम करने वाला उसका बेहद करीबी रामाशंकर सिंह चलाता था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live