अपराध के खबरें

प्रमुख के कुर्सी के लिए गुटबाजी तेज

सुप्पी(सीतामढ़ी)प्रखंड प्रमुख की कुर्सी के लिए पंसस सदस्यों के बीच चहलकदमी बढ़ गई है।यह बात अलग है कि अब तक चुनाव की तिथि निर्धारित नही हो पाई है।कुर्सी के लिए सदस्यों के बीच गुटबाजी तेज हो गयी है।सदस्यों को अपने-अपने पक्ष में करने को वह हर तरकीब अपनाया जा रहा है, जो कल तक अपनाया जाता रहा है।चुनाव के चलते सदस्यों की खातिरदारी कुछ अधिक की जा रही है, यानी चुनाव होने तक उन सदस्यों की चांदी है, जो प्रमुख पद के दावेदार नहीं है।
चर्चा है कि प्रमुख की कुर्सी पर तीन पंसस सदस्यों की नजरें टिकी हुई है तीनों के द्वारा कुर्सी हथियाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।इसमें पूर्व प्रमुख रीना देवी भी शामिल हैं।उनके अलावा रीता देवी व कुमारी किरण है।सूत्रों ने बताया कि तीनों में रीता देवी प्रमुख पद की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।इस बीच खबर मिली है कि प्रमुख की कुर्सी पर किसे बैठना है, यह स्थानीय विधायक अमित कुमार टुन्ना पर निर्भर है।जानकारों ने श्री टुन्ना को किंगमेकर की संज्ञा दी है।अब देखना है कि श्री टुन्ना किसे मदद करते हैं। 15 में से 9 सदस्यों के विधायक के संपर्क में होने की बात कही जा रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live