अपराध के खबरें

समस्तीपुर के व्यवसायी को गोली मारा

समस्तीपुर। कल्याणपुर थाने के फुलहरा गांव में मंगलवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। यहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार कंचन कुमार की कल्याणपुर चौक में लंबे समय से पार्वती ज्लेवर्स शॉप है। रोजाना की तरह देर शाम करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर दिन भर की बिक्री के रुपये व सोने- चांदी का जेवर लेकर घर फुलहारा लौट रहा था। लोगों ने बताया कि कंचन के घर से कुछ दूर पहले एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। बदमाश उनकी बाइक छीनना चाह रहे थे।

अपराधी फरारबताया जाता है कि बाइक की डिक्की में बिक्री का पैसा व जेवर होने के कारण कंचन ने लूटपाट का विरोध किया। जिस कारण बदमाशों ने नजदीक से उनके पेट व दाहिने पैर में गोली मार दी। गोली की आवाज पर गांव के लोग वहां पहुंचे। लेकिन बाइक सवार अपराधी फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने खून से लथपथ कंचन को अस्पताल में भर्ती कराया।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live