अपराध के खबरें

सीतामढ़ी के रीगा में सीताराम महायज्ञ का आयोजन

 विमल किशोर सिंह
सीतामढ़ी/रीगा

रीगा थाना क्षेत्र के रामपुर गंगौली गांव के राजदेवी स्थान मे चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर श्री सीताराम नाम नवाह महायज्ञ का आयोजन किया गया है।जो 6 से 15 अप्रैल 2019 तक चलेगा।समस्त ग्रामीणों के सहयोग से इस यज्ञ को पूरा किया जा रहा है।इस महायज्ञ का संचालन श्री बाल हनुमान आराधना मंडल शाखा रामपुर गंगौली के द्वारा किया जा रहा है।जिसके अध्यक्ष अजय कुमार सिंह एवं सचिव सिकन्दर सिंह है।कलयुग केवल नाम अधारा।सुमिर सुमिर नर उतरहूं पारा।मानव के कल्याण के लिए ही यज्ञ को किया जा रहा है। इस यज्ञ के सफल संचालन हेतु पूर्व सरपंच सुनील कुमार सिंह संकल्पित हैं।ग्रामीण का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।पूरा इलाका भक्तमय बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live