अपराध के खबरें

कई काॅलेजों के प्राचार्य की हुआ बदलाव, डॉ. मीणा प्रसाद बनी समस्तीपुर काॅलेज की नई प्राचार्य

राजेश कुमार वर्मा
 ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति डॉ. एस के सिंह के निर्देश पर समस्तीपुर कॉलेज सहित छह महाविद्यालयों के प्राचार्य का स्थानांतरण किया गया है।* *इस सम्बंध में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कर्नल एन के राय ने नोटिफिकेशन जारी कर उक्त जानकारी दी है। जिसके अनुसार आर.बी कॉलेज दलसिंहसराय के प्रिंसिपल डॉ आनंद मोहन झा को स्थानांतरित कर यू आर कॉलेज रोसड़ा, जनता कोशी महाविद्यालय बिरौल दरभंगा के प्रिंसिपल डॉ. दिलीप कुमार को स्थानांतरित कर आर.बी कॉलेज दलसिंहसराय, आर. एन. ए. आर कॉलेज समस्तीपुर के प्रिंसिपल डॉ. सरदार अरविंद सिंह को मिल्लत कॉलेज दरभंगा, मिल्लत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद रहमतुल्लाह को के एस कॉलेज लहेरियासराय का प्रिंसिपल, डॉ. मीणा प्रसाद को वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर से समस्तीपुर कॉलेज एवं डॉ. शम्भू कुमार यादव को एल के वी डी कॉलेज ताजपुर से वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर का प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. फूलकांत कुमार को जनता कोशी कॉलेज बिरौल एवं डॉ. फरजाना बानो अज़ीमी को डॉ एल के वी डी कॉलेज, ताजपुर के प्राचार्य के रुप में प्रभार दिया गया है।*
  

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live