अपराध के खबरें

रीगा में एनडीए नेता के कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित

विमल किशोर सिंह:-

 रीगा भाजपा चुनाव कार्यालय मे भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुशील प्रसाद के अध्यक्षता मे संपन्न हुई।जिसमें आगामी 9 मई 2019 को रीगा के ऐतिहासिक किसान मैदान मे बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सह ।।।।लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आगमन को लेकर विशेष विचार विमर्श किया गया।उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं से अपील की आगामी 9 मई को सभी कार्यकर्ता  समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।कार्यक्रम मे स्थानीय सांसद श्रीमती रमा देवी, रीगा विधानसभा के पूर्व विधायक मोतीलाल प्रसाद भी उपस्थित रहेंगे।बैठक मे उपस्थित युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चुनचुन सिंह, कार्यक्रम प्रभारी नितेश भारद्वाज, भाजपा नेता अन्टू पाठक, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, प्रखंड जदयू अध्यक्ष कैलाश बिहारी मिश्र, लोजपा नेता विजय पासवान, राजीव कुमार, हेमंत मिश्र, आदि एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।    

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live