अपराध के खबरें

रेलवे गंडक कॉलोनी स्थित अंशकालिक होम्योपैथी चिकित्सालय रेल प्रशासन के लालफीताशाही रवैए के कारण महीनों से बंद पुन:चालू करने की मांग


राजेश कुमार वर्मा


  समस्तीपुर पूर्व मध्य रेल मंडल समस्तीपुर मुख्यालय में स्थित होम्योपैथी चिकित्सालय रेल प्रशासनिक अधिकारियों की लालफीताशाही रवैया अपनाने के कारण आज महीनों से बंद पड़ा है।इसको लेकर गंडक कॉलोनी निवासियों सहित रेलकर्मचारियों ने मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर से इसे पुनः चालू करने की मांग किया है।*
  *मालूम हो की उक्त होम्योपैथी चिकित्सालय रेलकर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतू वर्ष १९८० से विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा था।*
  *उक्त चिकित्सालय एसबीएफ मंडल कमिटी के द्वारा चलाई जा रही है जिसमें ईसीआरकेयू, एससी/एसटी एंव ओबीसी एसोसिएशन शामिल हैं। वर्ष २०१६ से इस चिकित्सालय को वगैर कमिटी की बैठक एंव उनके संग्यान में लाऐ बिना ईसीआरकेयू के मंडल मंत्री विश्वमोहन सिंह के द्वारा जबरन एक पक्षीय डीआरएम सुझाव देकर बंद करा दिया जा रहा हैं ,जबकी इस चिकित्सालय में रोजाना पच्चीस-तीस रेलकर्मचारियों एंव आश्रितों को उपचार सुलभ होता है।*
    *मिली जानकारी के अनुसार रेलवे गंडक कॉलोनी के कर्मचारियों एंव आश्रितों ने बताया की चिकित्सालय बंद होने के कारण आज रेलकर्मचारियों के आश्रित औषधि लाभ से वंचित हो गए हैं साथ ही आश्रित महिला रोगियों को काफी कठिनाई हो गई है,चूंकि गंडक कॉलोनी स्थित एकमात्र मुख्यालय के रेलकर्मचारियों के लिए चिकित्सालय की एक वैकल्पिक अंशकालिक होम्योपैथी चिकित्सा व्यवस्था सुविधा कॉलोनी में संचालित थी। इस संदर्भ में कॉलोनी की महिलाओं ने खासकर मीडिया दर्शन /मिथिला हिन्दी न्यूज बेव प्रेस के माध्यम से मंडल रेल प्रशासन से गुहार लगाई है की रेलकर्मचारियों के आश्रितों खासकर महिलाओं की आवागमन की असुविधाओं को देखते हुऐ गंडक कॉलोनी में १९८० से कॉलोनी में निवास करने वाले रेलकर्मचारियों एंव उनके आश्रित सहित मंडल के रेलकर्मचारियों के लिऐ चिकित्सा व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी जिसे बिना कोई सुचना दिऐ बंद करने का आदेश निर्देश मंडल रेल प्रशासन द्वारा जारी करते हुऐ इसे बंद करने की साजिश रची गई है उसे पुन:संचालित करने की सामूहिक मांग लिखित शिकायत करते हुऐ मंडल रेल प्रबंधक से होम्योपैथी चिकित्सालय खुलवाने का आग्रह किया गया है। कॉलोनी के रुक्मिणी देवी,कौशल्या देवी, सुनीता देवी, नीलम देवी ,रुपम कुमारी, काजल कुमारी, फरजाना खातून, अनीषा बेगम ,रुपम कुमारी , सुदामा देवी, राजकुमारी देवी, गुड़िया देवी, माधुरी कुमारी,रेखा देवी,फुल बीबी ,रूना देवी, मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, रितेश राज, संजीत कुमार, मनोहर प्रसाद सिंह, शिवशंकर प्रसाद सिंह, रामू पासवान, मुरारी पासवान, कमल राय, बनारसी राम, अजय यादव, राजकिशोर साह, रमेश कुमार गोस्वामी, संतोष कुमार, नीलू कुमारी इत्यादि सहित सैकड़ों महिला-पुरूष रेलकर्मचारी एंव आश्रितों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन को देते हुए रेलकर्मचारियों को उपलव्ध चिकित्सा सुविधा सुलभ कराने की मांग किया है जिससे की रेलकर्मचारियों के आश्रित लाभान्वित हो सके।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live