अपराध के खबरें

अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली कलश यात्रा

राजेश कुमार वर्मा
समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंडान्तर्गत गंगापुर पंचायत के मुबारकपुरगांव में ब्रह्मस्थान पर आयोजित दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ को लेकर गरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।*
  *कलश यात्रा यज्ञस्थल से गंगापुर हाट स्थित पोखर पर पहुंचा।जहां 131 कलश यात्रियों ने पंडित मुन्ना मिश्र की ओर से कराए गए वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलबोझी किया। तत्पश्चात कलश यात्रियों का कारवां यज्ञ स्थल पहुंचा। जहां देवी-देवताओं के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। यज्ञाचार्य ने वैदिक रीति रिवाज से कलश स्थापित करवा कर अष्टयाम शुरू करवाया। मौके पर मुखिया बिजय कुमार राय,संतोष पटेल, रामबरन महतो,राजेश्वर राय, उमेश राय, शिवनाथ राय, बलराम कुशवाहा, सुबोध लाल कर्ण, सुनील कुमार,मुवारकपुर ब्रह्मस्थान सेवा समिति के सुभाष कुमार, कन्हैया कुमार आदि मौजूद थे।*

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live