अपराध के खबरें

दिल का दौड़ा पड़ने के कारण सुधीर कुमार शर्मा की हुई मौके पर मौत


राजेश कुमार वर्मा
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अंचल कार्यालय के पूर्व प्रधान सहायक वर्तमान में संविदा पर बहाल सुधीर कुमार शर्मा का बीते दिन संध्या हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। उनके मौत से क्षेत्र में गम की लहर दौड़ गयी। मिली जानकारी के अनुसार सुधीर कुमार शर्मा बीते दिन अपने काम पर भी आये और अंचल कार्यालय के काम का निपटारा कर घर भी सकुशल चले गए। संध्या करीब छः बजे उन्हें अचानक दिल का दौड़ा पड़ा, घर के लोग उन्हें उपचार के लिए डॉक्टर के यहां ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर अंचल कर्मचारी सुधीर की मौत हो जाने पर उनके चाहने वाले लोगों के बीच गम की लहर दौड़ गई,और देखते ही देखते उनके आवास पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सुधीर जी के निधन होने से अंचलाधिकारी भुवनेश्वर झा,प्रखंड विकास पदाधिकारी अजमल परवेज, पवन कुमार,मो० शमीम,प्रभात कुमार विश्वकर्मा,गौतम कुमार,रौशन कुमार,शिव कुमार,हिन्द केशरी के अलावा गोही के मुखिया राजेश सहनी, विपिन कुमार ठाकुर,इजहारुल हक,अरुण कुमार भगत,नसीमा खातून,अब्दुस समद खां,प्रमुख रामा साह, उप प्रमुख शिव शंकर महतो,पंचायत समिति सदस्य सायरा खातून,बब्लू कुमार महतो,लड्डू लाल महतो,जितेंद्र कुमार सिंह,मोहम्मद गुलशेर वगैरह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live