अपराध के खबरें

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के द्वारा आज पटना में आर्टिकल 15 मूवी के खिलाफ किया गया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन


 राजेश कुमार वर्मा संग ठाकुर वरुण कुमार



 समस्तीपुर(मिथिला हिन्दी न्यूज)भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के द्वारा आज पटना में आर्टिकल 15 मूवी को जबरदस्त विरोध प्रदर्शन के बाद बंद करवा दिया गया। भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव पुष्कर नारायण सिंह इस मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। पुष्कर नारायण सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आर्टिकल 15 मूवी खासतौर से ब्राह्मणों को बदनाम करने के लिए बनाया गया है। इस मूवी में ब्राह्मणों को शोषक बलात्कारी और ना जाने क्या क्या प्रदर्शित किया है। देश में एकता और अखंडता को बांटने वाली इस फिल्म का हर हाल में पुरजोर विरोध होगा व्यापक पैमाने पर विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मोना और सिनेपोलिस के सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म को बंद करने का फैसला लिया। आपको बता दें कि बिहार के समस्तीपुर, बेगूसराय, जहानाबाद, जमुई सहित कई जिलों में यह फिल्म प्रदर्शित नहीं की गई है। भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार जी ने इस फिल्म के जबरदस्त विरोध की घोषणा की थी। 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live