अपराध के खबरें

24 घंटे के अंदर पकड़े गए पुलिस गिरफ्त से फरार मुजरिम.....

राजेश कुमार वर्मा


समस्तीपुर जिलान्तर्गत कल्याणपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 72/19 में नामजद अभियुक्त दिलीप राय (31) पिता मोदी राय ग्राम जखरा थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर एवं संतोष साह (24) पिता जय किशुन साह ग्राम बिरसिंहपुर थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर को न्यायालय में उपस्थापन के लिए ले जाते समय कल दिनांक 04-06-2019 बिरसिंहपुर टावर के पास से दोनों अभियुक्तों के संगी साथियों ने गाड़ी को घेर लिया और चौकीदार पर हमला कर दोनों अभियुक्तों को छुड़ा लिया तथा भाग गए थे। इस घटना क्रम में थाना प्रभारी ब्रज किशोर सिंह ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर दोनों अभियुक्तों को 24 घंटे के अंदर वारिसनगर थाना अंतर्गत छतनेश्वर ग्राम से वारिसनगर थाने की मदद से रत्नेश महतो के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। यह कल्याणपुर थाने की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर ये लोग भागे कैसे, क्या अपराधियों का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि वे अब थाना के कर्मचारियों के साथ भी भिड़ने में संकोच नहीं कर रहे हैं तो फिर आम नागरिकों की हालत क्या बयां किया जाय ऐ सोचनीय प्रश्न हैं पुलिस प्रशासन के लिऐ...??? 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live