अपराध के खबरें

बाबा नागार्जुन स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन


पप्पू कुमार पूर्वे पत्रकार

जयनगर में साहित्यकारों-पत्रकारों का जुटान महिला कॉलेज में रविवार को किया गया।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जयनगर,मधुबनी इकाई के बैनर तले यह कार्यक्रम किया गया।प्रयागराज, पटना तथा स्थानीय साहित्यकार-पत्रकार, पत्रिका विमोचन और सम्मान समारोह का भी आयोजन हुआ। जयनगर के महिला कॉलेज में प्रातः 10 बजे से साहित्यकारों - पत्रकारों के बीच राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में का संचालन सुमित कुमार राउत और जगदीश प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से किया।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के बैनर तले हो रहे इस आयोजन में प्रयागराज प्रसिद्ध साहित्यकार और भा.रा.प.म. के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय और राष्ट्रीय संरक्षक बाल कृष्ण पांडे के साथ मगध की प्राचीन राजधानी पाटलिपुत्र(पटना) से संगठन के राष्ट्रीय महासचिव , चर्चित साहित्यकार अशोक कुमार कुणाल और राष्ट्रीय प्रकाशन सचिव जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में किया गया।जयनगर के साहित्यकारों के अलावा संगठन से जुड़े सदस्य भी इस कार्यक्रम में बाबा नागार्जुन के जीवन संघर्षों और उनकी कृतियों पर चर्चा किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के बाद महासंघ के मुखपत्र 'सहित्यांजलि प्रभा' के जुलाई अंक का विमोचन हुआ। इसके साथ ही महासंघ के उद्देश्यों और विस्तार तथा पहुंच के अलावा राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान समारोह भी किया गया।संघ के सभी सदस्यों को भी प्रशस्ति पत्र, संगठन स्मृति चिह्न, संगठन की पत्रिका इत्यादि से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर में प्रयागराज प्रसिद्ध साहित्यकार भा.रा.प.म. के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय और राष्ट्रीय संरक्षकबाल कृष्ण पांडे ,राष्ट्रीय महासचिव ,अशोक कुमार कुणाल , राष्ट्रीय प्रकाशन सचिव जगदीश प्रसाद यादव,ड्रा कमलाकांत झा,राम नारायण यादव, राहुल शर्मा,दुर्गा नन्द दुर्गेश, सुमित कुमार राउत, सुभाष सिंह यादव,पप्पू कुमार पूर्वे,बिट्टू गुप्ता, पप्पू कुमार सिंह, सुधांशु वर्मा ,संजय पंडित, अमित कुमार ,सचिन कसेरा,कुंदन किशोर,रमेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live