अपराध के खबरें

मधुबनी -जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया सदर अस्पताल का निरीक्षण



पप्पू कुमार पूर्वे की रिपोर्ट

लू से प्रभावित तथा इंसेफेलाईटिस के इलाज हेतु दिये गये आवश्यक निदेश


         

#मधुबनी: श्री शीर्षत कपिल अशोक, जिला पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा भीषण गर्मी, लू एवं इंसेफेलाइटिस को देखते हुए सोमवार को सदर अस्पताल, मधुबनी का निरीक्षण किया गया।
         

#इस अवसर पर उप-विकास आयुक्त, मधुबनी, श्री अजय कुमार सिंह, सिविल सर्जन, मधुबनी, श्री मिथिलेश झा, नजारत उप-समाहत्र्ता, मधुबनी, श्री बुद्धप्रकाश, विशेष कार्य पदाधिकारी, मधुबनी, श्री सुनील कुमार समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
         

#जिला पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा सर्वप्रथम शिशु वार्ड का निरीक्षण किया गया। शिशु वार्ड में ए0सी0 कार्यरत अवस्था में पाया गया। सिविल सर्जन, मधुबनी के द्वारा बताया गया कि शिशु वार्ड में कुल 30 बेड की सुविधा उपलब्ध है, जबकि सैकड़ों की संख्या में शिशु मरीज आते है। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा आकस्मिक वार्ड का निरीक्षण किया गया। आकस्मिक वार्ड में कूलर लगाया हुआ पाया गया। पुनः महिला वार्ड का निरीक्षण किया गया। वहां कूलर अथवा ए0सी0 नहीं लगाया गया था। जिला पदाधिकारी के द्वारा सिविल सर्जन को महिला वार्ड सहित अन्य वार्ड में दो ए0सी0 और चार कूलर अविलंब लगाने का निदेश दिया गया।
         

#तत्पश्चात जिला पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा सिविल सर्जन कक्ष में सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सदर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं तथा समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सिविल सर्जन, मधुबनी के द्वारा 50 के0वी0 के जेनरेटर से निर्वाध आपूर्ति नहीं होने के बारे में बताया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा शीघ्र ही आवश्यकतानुसार 100 के0वी0 के जेनरेटर की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रस्ताव देने को कहा गया। सिविल सर्जन द्वारा सदर अस्पताल में मरीजों के परिजनों के साथ आये दिन हो रहे दुव्र्यवहार के संबंध में ध्यान आकृष्ट कराया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा शीघ्र 2-8 की होमगार्ड की सेवा उपलब्ध कराने एवं निजी सिक्यूरिटी सेवा उपलब्ध कराने हेतु जिला स्तर से ही निविदा निकालने हेतु प्रस्ताव भेजकर अनुमति प्राप्त करने का निदेश दिया गया।
         

#उन्होंने सिविल सर्जन को निदेश दिया कि इंसेफेलाईटिस तथा अन्य रोगों के मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर नहीं किया जाये यह सुनिश्चित करें। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि ऐसे मरीजों के रेफर की स्थिति में मरीज के साथ एक डाॅक्टर, ऑक्सीजन की सुविधा तथा एक सहायक के साथ ही ऐंबुलेंस के साथ भेजा जायेगा। सिविल सर्जन द्वारा ऐंबुलेंस में ए0सी0 सुविधा नहीं उपलब्ध होने की जानकारी दी गयी। जिसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा ऐंबुलेंस सेवा प्रदाता एजेंसी को सभी एम्बुलेंस में ए.सी. की सुविधा उपलब्ध कराने का निदेश दिया। साथ ही सिविल सर्जन को ए.सी. सुबिधा नहीं उपलब्ध रहने पर भुगतान राशि में कटौती करने का निदेश दिया गया।
         

#जिला पदाधिकारी को भारत सरकारी की कायाकल्प योजना के बारें में बिस्तारपूर्वक बताया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को इस योजना के तहत विभागीय निदेश का अनुपालन करते हुए समय-सीमा के अंदर सदर अस्पताल का कायाकल्प करने का निदेश दिया गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live