अपराध के खबरें

आई०एम०ए० के हड़ताल को बी०एस०एस०आर०युनियन ने दिया समर्थन


राजेश कुमार वर्मा
बिहार - झारखंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव युनियन , एन० आर० एस० मेडिकल कॉलेज कोलकात्ता तथा वर्धमान पश्चिम बंगाल में डाक्टरों के उपर हमले के विरोध में तथा झारखंड के तिलैया में पुलिसिया दमन तथा डाक्टर की गिरफ्तारी, पत्रकारों ,बुद्धिजीवियों पर देश के विभिन्न भागों में हो रहे हमले , समस्तीपुर में पिछले दिनों मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को गोली मारे जाने तथा लुट की घटना तथा बेतहाशा अपराध के बढ़ते हुऐ ग्राफ की निंदा करता है तथा अविलंब रोक लगाने की मांग किया है।
शुक्रवार को डाक्टरों(आई०एम०ए०) के हड़ताल को बी०एस०एस०आर० युनियन सांकेतिक समर्थन व्यक्त करते हुए डाक्टरों, बुद्धिजीवियों के साथ साथ आमजनता की सुरक्षा की मांग केन्द्र व राज्य सरकार के साथ जिला प्रशासन से किया है इसके साथ ही दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग किया है।
राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय संघठन एफ०एम०आर०ए० आई० ने आई० एम० ए० के इस हड़ताल को अपने संगठन की ओर से सांकेतिक समर्थन व्यक्त किया तथा डाक्टरों बुद्धिजीवियों और आमजनमानस की सुरक्षा की मांग के साथ ही जिले में बढ़ते हुए अपराध पर अंकुश लगाने की मांग किया है।समस्तीपुर के सचिव श्याम सुन्दर कुमार द्वारा जारी प्रेस विग्यप्ति के द्वारा कहा गया है कि समस्तीपुर ईकाई आई०एम०ए०को समस्तीपुर बी०एस०एस०आर०युनियन अपना सांकेतिक समर्थन व्यक्त करता है तथा जिला प्रशासन से डाक्टरों, मेडिकल रिप्रजेंटेटिव ,दवा व्यवसाईयों के साथ साथ आम जनता की सुरक्षा की मांग किया है। 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live