अपराध के खबरें

भाजपा सदस्यों का कार्यशाला आयोजित

राजेश कुमार वर्मा संग ठाकुर वरुण कुमार

समस्तीपुर जिला अंतर्गत कल्याणपुर विधानसभा भाजपा के गोपालपुर पँचायत में झहुरि गाँधी चौपाल पर शनिवार को सदयस्ता कार्यशाला आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कल्याणपुर दक्षिणी के मंडल अध्यक्ष इंद्रमणि कुमार ने की, एवँ संचालन जिला प्रवक्ता सह सदस्यता सह प्रभारी प्रभात कुमार ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा विधायक संजय सरावगी ने कहा कि कार्यकर्ताओ के बल पर हीं पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। आज श्री नरेंद्र मोदी भी दुबारा प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओ के बल पर बने हैं।
देश मे 12 करोड़ भाजपा के सदस्य पिछले अभियान में बने थे, उसे बढ़ाकर अब देश मे 25 करोड़ सदस्य बनाना है। इसमें बिहार के लक्ष्य में 1 करोड़ सदस्य बनानी है। जिला अध्यक्ष श्री राम सुमरन सिंह ने बताया कि जिला को इस बार सदस्यता में प्रदेश में अव्वल बनाना है। और इस लिए सभी विधानसभा मिलाकर पाँच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यशाला बैठक में कल्याणपुर उत्तरी मंडल अध्यक्ष तेज नारायण प्रसाद, चकमेहशी मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार झा, पूसा मंडल अध्यक्ष अशोक पासवान, जिला उपाध्यक्ष शशिकांत झा चुनचुन, शैलेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री सह सदस्यता प्रभारी शशिधर झा, जिला मंत्री वीरेन्द्र पासवान, रेखा देवी, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम बालक पासवान, शशिधर देव, विजय शर्मा, राजीव ठाकुर, मनोज जयसवाल, श्याम चौधरी, राम कृष्ण निवास, मंडल पदाधिकारी में दिलीप सहनी, विजय शंकर ठाकुर, दिनेश ठाकुर, रतन साह, भास्कर कुमार, अर्जुन पासवान, मुन्ना सिंह, लालपरी देवी, रूपम कुमारी, सुधीर शर्मा, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, हीरालाल पासवान, दौलत सहनी, दिनेश सहनी, संजय ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर, इत्यादि रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live