अपराध के खबरें

माले नेता के भाई- रिटायर्ड बैंक मैनेजर की असामयिक निधन, माले ने दिया श्रद्धांजलि

राजेश कुमार वर्मा
समस्तीपुर (मिथिला हिन्दी न्यूज)। समस्तीपुर शहर के शास्त्री गली वार्ड नं०-11 निवासी भाकपा माले नेता उपेंद्र राय के बड़े भाई व रिटायर्ड बैंक मैनेजर व सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र राय (70) की आज किडनी फेल्योर के कारण असामयिक निधन हो गई। इस निधन से आपपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की खबर सुनकर मृतक की अंतिम दर्शन के लिए आने वाले का तांता लगा हुआ है।
  भाकपा माले के जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार,सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, बंदना सिंह, फूलबाबू सिंह, अमित कुमार, जीबछ पासवान, सुखलाल यादव, सत्यनारायण महतो, आइसा के सुनील कुमार, इनौस के आशिफ होदा समेत अन्य नेताओं ने  उनकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। माले सचिव प्रो० उमेश कुमार ने कहा है कि आज शहर ने एक बेहतर सामाजिक कार्यकर्ता खो दिया है। उनके भाई माले नेता उपेंद्र राय ने बताया कि शुक्रवार को करीब 10 बजे उनका अंतिम संस्कार शहर के बांध किनारे  स्थित श्मशान में किया जाएगा।                            

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live