अपराध के खबरें

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन

     राजेश कुमार वर्मा
                                   
समस्तीपुर राष्ट्रीय सेवा योजना, समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के तत्वावधान में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रधानाचार्या डॉ0 मीना प्रसाद के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित स्वंयसेवकां एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डॉ0 प्रसाद ने कहा कि योग मानव जाति के लिए अनमोल वरदान साबित हो रहा है और योग के माध्यम से मनुष्य हर प्रकार के बिमारियों से दूर रह सकता है। योग मनुष्य के जीवन का एक अभिन्न अंग है। इसे धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। यह सम्पूर्ण रूप से एक विज्ञान है।
आन्नद मार्ग प्रचारक संघ से आये हुए योगाचार्य आचार्य पूर्ण देवानन्द अवधूत जी ने मुख्य योगा प्रशिक्षक के रूप में योग के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलूओं पर जानकारी देते हुए उसका व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। उनका कहना है कि योग सिर्फ शरीर और मन से जुड़ा हुआ कोई कसरत नहीं है बल्कि यह वह विज्ञान है जिसके द्वारा मनुष्य भौतिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक तीनों स्तर में संतुलन स्थापित कर सकता है। संतुलन ही जीवन है और असंतुलन मृत्यु है। इसलिए सम्पूर्ण मृत्यु से बचने के लिए मनुष्य को योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर चलना चाहिए।
श्री रामप्रीत यादव, शारीरिक शिक्षा अनुदेशक सह योग प्रशिक्षक ने सूर्य नमस्कार का प्रदर्षन किया।
डॉ0 मुकुन्द कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी, रा0 से0 यो0, ने कहा कि योग पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
डॉ गौतम कुमार, कार्यक्रम सहायक ने कहा कि योग विज्ञान है। इसका प्रमाण यह है कि जो बिमारियॉ ग्रंथि से जुड़ी है वह अंग्रेजी दवा से कभी ठीक नहीं हो सकता है। लेकिन योग के माध्यम से ग्रंथि समूह के ग्रंथरस का क्षरण कर बिमारी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।
डॉ सुरेश कुमार एवं श्री प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से योग के सात्विक आहार के महत्व के बारे में जोड़ देते हुए कहा कि सात्विक आहार के बिना योग करना अपने पतन को बुलाना है।
इस अवसर पर विकास कुमार, उमेश प्रसाद, संजना कुमारी, अजित कुमार, वन्दना कुमारी, पूजा भारती, सुलेखा कुमारी, कुमारी रंतीता, श्वेता कुमारी, संजना कुमारी, रंगीला कुमारी, मुशरत परवीन, नूतन कुमारी, सोनी कुमारी, संतोष कुमार, चंदन कुमार, शिव नारायण राय, उपेन्द्र दास, मंतोष कुमार, देवेन्द्र कुमार झा, विजय कुमार गौड, विनय कुमार, रंजीत कुमार सिंह, चन्द्रशेखर ठाकुर, सुरेन्द्र कुमार समेत लगभग 100 स्वयंसेवकों/ प्रतिभागियों ने अन्तराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live