अपराध के खबरें

मानसून बारिश की मूसलाधार एंट्री, जमकर भीगा शहर

प्रिंस कुमार

मुजफ्फरपुर :-शहर में शनिवार मानसून पूर्व की पहली बारिश सेे माहौल खुशनुमा हो गया। हवाओं के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों में आई बारिश ने माहौल में ठंडक घोल दी। कई इलाकों में तो तेज और अच्छी बारिश हुई। देर रात भी एकबार फिर शहर में मूसलाधार बारिश का दौर चला। शहर में शनिवार सुबह घने बादल छाए हुए थे और बंदाबांदी का दौर जारी रहा। बाद में मौसम कुछ साफ होना शुरू हो गया। संभाग के अधिकांश क्षेत्र में भीषम गर्मी में तप रहे लोगों को प्री मानसून बारिश से राहत मिली है।बारिश के बाद कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। शहर कई इलाकों में ट्रांसफार्मर ट्रिप हुए हालांकि इन्हें जल्दी ही चालू कर दिया गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live