अपराध के खबरें

विघापतिनगर की बेटी अर्पिता को मिला नारी शक्ति सम्मान,खुशी की लहर

राजेश कुमार वर्मा


 सामाजिक सरोकार से जुङे कार्यों को लेकर बेस्ट हेल्पिंग ह्यूमन अवार्ड जीत लहराया परचम 



 समस्तीपुर जिले के विधापतिनगर प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्राम्यांचल इलाके में अवस्थित बढ़ौना गांव की बेटी अर्पिता भारद्वाज को नारी शक्ति सम्मान-2019 से सम्मानित किया गया है।बिहार महिला संघ,पटना द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह के दरम्यान महिला कल्याण व
सामाजिक सरोकार से जुङे कार्यों में सहभागिता से समाज को नई दिशा प्रदान करने को लेकर उक्त सम्मान दिया गया है।इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणी मिश्रा,बिहार महिला संघ की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह,उपाध्यक्ष शुभ्रा शिखा,सचिव कंचन गुप्ता के हाथों सुश्री अर्पिता ने इसके अलावा बेस्ट हेल्पिंग ह्यूमन अवार्ड से भी पुरुस्कृत हो जिले को गौरवान्वित किया है।विधापतिनगर प्रखंड अंतर्गत बढ़ौना गांव निवासी अमरेश कुमार कुवंर की पुत्री अर्पिता भारद्वाज अपनी इस सफलता पर कहा कि इस सम्मान से उनका समाज के प्रति उत्तरदायित्व पहले से और ज्यादा बढ़ गया है।उन्होंने बताया कि अब जिले में बालिका शिक्षा व घरेलू हिंसा के प्रति मुखर आवाज उठाया जाएगा।इधर सुश्री भारद्वाज को बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ,दूरदर्शन की पूर्व निदेशक डा.रत्ना पुर कायस्थ,महिला उधमी उषा झा,राखी कुमारी,शान्वी सन्नू ,संतोष चौधरी, आकांक्षा गुङिया,रत्नेश चौधरी, आयन चौधरी,ब्रजेश कुमार आदि ने सुश्री अर्पिता भारद्वाज को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live