अपराध के खबरें

वैज्ञानिक तरीकों से करे खेती,होगी अच्छी पैदावार---स्वर्णिमा

राजेश कुमार वर्मा

खरीफ महोत्सव2019 का हुआ आयोजन।

कार्यक्रम के बीच में किसानों ने किया हंगामा।
मामला था विहार राज्य फसल सहायता योजना का।


समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में आज खरीफ महोत्सव2019 का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख अर्चना कुमारी, जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह,प्रियंका कुमारी, उप प्रमुख धर्मेंद्र कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह ने किसानों से कहा कि भीषण गर्मी एवं कम अनुपात में वर्षा होना चिंता का विषय है।इस परिस्थिति में उन्हें बैज्ञानिक तरीकों से खेती करना होगा ताकि अच्छी पैदावार हो।
कार्यक्रम में जिला उप निदेशक पौधा संरक्षण रविन्द्र कुमार महतो ने फसलो में होने वाले विमारियों के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए उसके बचाव की पूरी जानकारी किसानों को दी।
उप निदेशक आत्मा के के प्रसाद ने सरकार द्वारा चलाया जाने वाला जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इसी क्रम में कुछ किसान आक्रोशित हो गए एवं हंगामा करने लगे।लोगों का कहना था कि सरकार द्वारा चलाये जाने वाला राज्य फसल सहायता से प्रखंड के चार पंचायतों को बंचित कर दिया गया है।ऐसा प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं समन्वयक के गलत रिपोटिंग के कारण हुआ है।किसानों ने योजनाओं में भारी लूट खसोट करने का आरोप लगा रहे थे।
कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी त्रिलोकी ठाकुर कर रहे थे।
कार्यक्रम को डॉ रेड्डी फाउंडेशन के खुशबू कुमारी, विश्वन्धु राय, राम बहादुर झा,गंगा प्रसाद झा,ब्रजनंदन महतो,दिनेश प्रसाद,शम्भू चौधरी, गणेश ठाकुर,राम चन्द्र महतो,रामविलास साह, बैजनाथ कुशवाहा,लाल बाबू,सत्यनारायण साहनी,सुधीर कुमार ,कृषि समन्वयक शैलेंद्र सिंह, कैलाश प्रसाद,आभा आनंद,कृषि सलाहकार सुरेंद्र कुमार, निरंजन कुमार आदि ने सम्बोधित किया।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live