अपराध के खबरें

मोदी सरकार के दूबारा गठन पर किया स्वागत

राजेश कुमार वर्मा

  समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के बथुआ  बुज़ुर्ग पंचायत के भाजपा  शक्तिकेन्द्र प्रमुख अनिल कुमार सिंह ने मोदी सरकार के दुबारा गठन पर रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन किया. तत्पश्चात कार्यकर्ताओं के लिए सहभोज का भी  आयोजन किया गया. इसमे ढाई सौ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. आचार्य पं दिलीप झा निवासी (कमतौल) द्वारा पं परमानंद मिश्र,पं फूलों झा,पं आशीष कुमार झा,पं प्रेमनाथ मिश्र के सहयोग से इस यज्ञ को सम्पन्न करवाया. पंचायत से लेकर प्रखंड तक इस यज्ञ एवं इसके उद्देश्य को लेकर कौतूहल बना रहा. मौके पर.किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रो. अमरेन्द्र कुमार,जिला महामंत्री शशिधर झा,डॉ रामकिशोर चौधरी,योगेन्द्र प्रसाद सिंह,रामसागर सिंह कुशवाहा,महेन्द्र सिंह कुशवाहा, डॉ बलदेव भगत ,रामयाद शांडिल्य, रूपनारायण झा,शशिकांत झा चुनचुन,मुखिया अरुण झा,सांसद सहयोगी शिव कुमार सिंह,बलवंत सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live