अपराध के खबरें

१३ जुलाई को बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व० चन्द्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि मनाने का निर्णय

राजेश कुमार वर्मा 
   समस्तीपुर(मिथिला हिन्दी न्यूज)। मोरारजी सत्येंद्र कैलाशपति गीता महाविद्यालय परिसर में शहर के गणमान्यजनों की एक बैठक हुई।बैठक में पूर्व शिक्षा मंत्री बिहार सरकार स्व० चन्द्रशेखर सिंह के पुण्यतिथि १३ जुलाई १९ को संध्या ६.०० बजे से मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। जिसमें शहर के सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। उक्त बैठक की अध्यक्षता अर्जुन प्रसाद सिंह पूर्व शिक्षक ने किया।बैठक सभा को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एंव कृतित्व पर विस्तृत वर्णन किया।सभा में वक्ताओं ने उन्हें एक सामाजिक एंव सांस्कृतिक आचरणों से युक्त जीवित व्यक्ति बताया।बैठक सभा में किशोरी प्रसाद सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह अधिवक्ता, राजन सिंह, रामधन सिंह, शैलेश कुमार सिंह, कैलाश प्रसाद सिंह, गौरव सिंह, के०के०सिंह, प्रेम कुमार सिंह, कृष्ण कांत सिंह, सुरेंद्र सिंह, मो० वसीम अख्तर, विश्वनाथ राय , महेश कुमार सिंह, जितेन्द्र सिंह कुशवाहा इत्यादि मौजूद थे।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live