अपराध के खबरें

भाजपा के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष के आवास पर सदस्यता अभियान को लेकर जिला पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन

 राजेश कुमार वर्मा
समस्तीपुर(मिथिला हिन्दी न्यूज) । समस्तीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह के आवासीय परिसर में भाजपा जिला पदाधिकारी की एक बैठक हुई।
    उक्त बैठक में सदस्य्ता को लेकर कई निर्णय लिया गया।वहीं बैठक में कई पदाधिकारियों को सदस्य्ता हेतु एक - एक विधानसभा और एक मोर्चा की देख रेख की जिम्मेदारी दी गई।
    बैठक में मोरवा विधानसभा के माधोपुर दिघरुआ पंचायत के पूर्व उप - मुखिया अल्पसंख्य्यक समुदाय के फैज अकरम प्यारे एवं वार्ड संख्या ११ के वार्ड सदस्य राम कुमार साह को भाजपा जिलाध्यक्ष के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी गयी।
मौके पर उपस्थित पदाधिकारी में जिला सदस्यता प्रभारी शशिधर झा, सह प्रभारी प्रभात कुमार, जिला उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, कृष्ण मोहन गुप्ता, विमला देवी, राकेश राज, जिला मंत्री अर्जुन यादव, वीरेंद्र पासवान, अशोक निषाद, कपिलदेव चौधरी, मधुमाला, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश वाजपेयी, नवीन प्रसाद सिंह इत्यादि शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live