अपराध के खबरें

नथ्थू द्वार के ग्रामीणों ने लगाया उच्चविधालय को उत्क्रमित उच्चविधालयविधालय बनाने की गुहार

 राजेश कुमार वर्मा/धर्मविजय गुप्ता 
                                                                                                                                            समस्तीपुर(मिथिला हिन्दी न्यूज) । समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड के नथ्थू द्वार के निवासियों ने सरकार से प्रेस के माध्यम से लगाया गुहार।।ग्रामीणों से वार्ता अनुसार खानपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायतराज नथ्थू द्वार में उच्च विद्यालय की स्थापना सन 1982 में की गई थी जिसे अपना विद्यालय कोड 63527 भी निर्गत है । 
                             
यह स्थापित उच्च विद्यालय नथ्थू द्वार वर्षों से बच्चों के बीच शिक्षा का दीप जलाते आ रहा है जिसको लेकर वहां के प्रधानाचार्य एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक कई वर्षों से नाइंथ - टेंथ एवं 12th के बच्चों को शिक्षा प्रदान करते रहे वही इस विद्यालय में प्रतिवर्ष सैकड़ों बच्चे वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में अच्छे अंक के साथ उत्तीर्णता प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन करते हैं आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की हर पंचायत में प्लस टू स्कूल के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि इससे लड़कियों की पढ़ाई में सहूलियत होगी। इसका बहुत दूरगामी प्रभाव होगा। लड़कियों के शिक्षित होने से प्रजनन दर भी नियंत्रित होगी। मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक अणे मार्ग में योजना व्यय वाले प्रमुख विभागों की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए।  लेकिन आज कुछ कारणवश सरकार कहीं निकली बदनाम होती जा रही है इसका मुख्य कारण सरकारी पदाधिकारियों की नासमझी के हैं या बेवकूफी आपको बताते चलें कि उच्च विद्यालय नथ्थू द्वार जो एक वित्त रहित शिक्षकों द्वारा कई वर्षों से विद्यालय को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है की स्थापना 1982 में की गई थी इस विद्यालय को वर्ष 2009 एवं 10 का अनुदान भी बिहार विद्यालय परीक्षा द्वारा विद्यालय को प्राप्त हो चुका है इसके बावजूद भी इस पंचायत में उच्च मध्य विद्यालय चौर टोला के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनाने की नीति अपनाई जा रही है जो कहीं से भी इसी दृष्टि से सत्य साबित नहीं हो रहा है उच्च विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा बताया गया कि हमारे विद्यालय में कुल 11 बिल्डिंग एवं साडे छ एकड़ जमीन उपलब्ध है जिसके अंदर एक अच्छा पार्किंग एवं प्लेग्राउंड के साथ साथ ग्रीन पार्क की भी व्यवस्था की जा सकती है शेर उच्च मध्य विद्यालय जो चौर में स्थित है उसे उच्च विद्यालय बनाने की साजिश क्यों की जा रही है क्यों नहीं ग्राम पंचायत राज नत्थू द्वार में लगभग 35 वर्षों से स्थापित उच्च विद्यालय को ही नया रूप प्रदान कर बच्चों के भविष्य के बारे में सोचा जाए जहां अनेक प्रकार की सुविधाएं आने जाने से लेकर सड़क मार्ग की व्यवस्थाएं उपलब्ध है । 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live