अपराध के खबरें

सीतामढ़ी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित "रीगा के कांग्रेस विधायक अमित कुमार टुत्रा कर रहे हैं बाढ पीड़ितों का मदद"

विमल किशोर सिंह

सीतामढ़ी जिले का सतरह में से पन्द्रह प्रखंड बाढ़ की विभीषिका से बुड़ी तरह प्रभावित है।बाढ़ पीड़ितों के बीच जिस रफ्तार से राहत पहूचना चाहिए वो देखने को नही मिल रहा है।वहीं डीएम डॉक्टर रंजीत कुमार सिंह लगातार अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं।उन्होंने बताया कि जगह जगह कम्युनिटी किचेन चला कर लोगों को भोजन कराया जा रहा है जहां बाढ़ में फंसे हुए लोग हैं उन्हे एनडीआरएफ की टीम के साथ मैं खुद भी रेस्क्यू करके सुरक्षित जगह पर पहूंचाया रहा है।वहीं रीगा विधायक अमित कुमार टुन्ना लगातार अपनी जान को जोखिम में डालकर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत पहूचाने का काम अपने सहयोगियों के साथ कर रहें हैं उन्होंने बताया कि मै तो जनता का सेवक हूं मै सेवा भाव से अपने कार्य को प्रगति दे रहा हूं।दूसरी तरफ पूरे सावन महीना फलाहार पे रहते हैं फिर भी उन्होंने अपने शौर्य एवं साहस का परिचय देते हुए अपने कार्य को गति प्रदान कर रहे हैं।तो दूसरी तरफ रीगा चीनी मिल के अध्यक्ष शशि गुप्ता एवं महाप्रबंधक(गन्ना)नरवीर सिंह के द्वारा लोगों को चूड़ा, गुंड़, मोमबत्ती सलाई इत्यादि सामान रीगा चीनी मिल के तरफ से बांटा गया।उधर बाढ़ का पानी घटने के उपरांत महामारी फैलने की आशंका को लेकर समाज सेवी नरेन्द्र कुमार सिंह ने जगह जगह दवा छिड़काव करवाने की मांग जिला प्रशासन से की है ताकि महामारी फैलने से रोका जा सके।वहीं रीगा प्रखंड क्षेत्र में बीडिओ नीतू प्रिय दर्शीनी गुप्ता एवं सीओ राम उरांव अपने कार्य में तत्पर दिख रहे थे।दोनों ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रखंड क्षेत्र में पन्द्रह से अधिक कम्युनिटी किचेन चलाया जा रहा है जिसका घर गिर गया है उसके लिए तिरपाल का व्यवस्था किया जा रहा है।बाढ़ में अब तक मरने वालों की संख्या लगभग पचास बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live