अपराध के खबरें

मधुबनी जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2019-20 की तैयारी हेतु अनुमंडलवार समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

पप्पू कुमार पूर्वे पत्रकार

मधुबनी में कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2019-20 संभवतः अगस्त के अंतिम सप्ताह में होने जा रही है। जिला विकास की अवधारणा को उदेश्य तक पहुंचाने हेतु खेलों के क्षेत्र में विकास करना अनिवार्य है। जिसमें शारीरिक शिक्षकों/प्रभारी शारीरिक शिक्षकों की भूमिका अति महत्त्वपूर्ण है।

इसी परिप्रेक्ष्य में मधुबनी जिला अंतर्गत झंझारपुर अनुमंडल के तहत केजरीवाल उच्च विद्यालय, झंझारपुर, लखनौर एवं अंधराठाढ़ी प्रखंड के सभी कोटि(सरकारी/गैर सरकारी) के उच्च विद्यालयों, उच्च माध्यमिक विद्यालयों, मध्य विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालयों सहित आदि विद्यालयों में पदस्थापित शारीरिक शिक्षकों/प्रभारी शारीरिक शिक्षकों की बैठक दिनांक 08.08.2019 को समय 01ः00 बजे अपराह्न से बैठक का आयोजन किया गया।
         

इस बैठक को संबोधित करते हुए विजय कुमार पंडित, जिला खेल पदाधिकारी-सह-प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा बैठक में वार्षिक खेल-कार्यक्रम के विषय में विस्तृत रूप से बताया गया। जिसमें खेल कार्यक्रम 2019-20 के खेल कार्यक्रम की रूपरेखा, खिलाड़ियों के आयु वर्ग, खेल विधा की कोटि यथा(अनिवार्य खेल/चिन्हित खेल/ओपेन खेल) एथलेटिक्स, बूसू, कराटे, हैंडबाॅल, वाॅलीबाल, खो-खो आदि विधा की जानकारी दी गयी।
         

उन्होंने बताया कि बिहार सरकार द्वारा खेल एवं उसके विकास के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। जिसमें मुख्यमंत्री खेल विकास योजनान्तर्गत प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियम, एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र, खिलाड़ी कल्याण कोष एन.आई.एस. प्रशिक्षण, खेल उपकरण योजना, जिम उपकरण योजना, स्टेडियम जीर्णोद्धार योजना, उत्कृष्ट खिलाड़ी भर्ती योजना सहित विभिन्न योजना संचालित है। इसके विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही बैठक में खेल के नियमों एवं निर्णयों के विषय में भी विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया।
         

इस कार्यशाला-सह-समीक्षा बैठक में 72 पुरूष शारीरिक शिक्षक एवं 24 महिला शारीरिक शिक्षिका उपस्थित थी। खिलाड़ियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति की जिम्मेवारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक,प्रतिनियुक्त प्रभारी शारीरिक शिक्षक एवं नियुक्त शारीरिक शिक्षकों की होगी। इस आशय हेतु जिलाधिकारी महोदय एवं डी०ई०ओ० मधुबनी हेतु पत्र निर्गत किया जा चुका है। जो विद्यालय इस प्रतियोगिता में सहभागिता नहीं करेंगी उसके प्रधानाध्यापक एवं संबंधित शिक्षक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय है। निबंधन की अंतिम तिथि 16.08.2019 तक रखी गयी है।
         

इस मौके पर केजरीवाल उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रमोहन सिंह, शारीरिक शिक्षक मदनलाल, सुनील कुमार ठाकुर, अमित कुमार, डी०ए०वी० झंझारपुर, वसी अख्तर एवं लगमा उच्च विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार शर्मा उपस्थित थे।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live