अपराध के खबरें

जयनगर_नगर_पंचायत के शशक्त कमिटी की बैठक


पप्पू कुमार पूर्वे पत्रकार

मधुबनी के जयनगर_नगर_पंचायत के शशक्त कमिटी की बैठक हुई। यह बैठक मुख्य वार्ड पार्षद कैलाश पासवान के प्रकोष्ठ में आयोजित की गई।
इस बैठक में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार के अलावा शहर के वार्ड पार्षद मौजूद रहे।
इस बैठक में निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा हुई:-
1). गत बैठक की सम्पुष्टि प्रदान करना।
2). पिछले दिनों खरीदी गई डी०डी०टी० पाउडर की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करना।
3). खरीद की गयी पम्पिंग सेट की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करना।
4). हर घर जल नल योजना के बनाये गये प्राक्कलन को किये गए भुगतान का प्रशाशनिक स्वीकृति प्रदान करने पर विचार करना।
5). बाढ़ राहत सामग्री का किये गए भुगतान राशि पर प्रशाशनिक स्वीकृति प्रदान करने पर विचार करना।
6). पिछले दिनों शहर में लगाये गये प्याऊ पर खर्च किये गए राशि की भुगतान के लिए प्रशाशनिक स्वीकृति प्रदान करने पर विचार करना।
7). जुलाई-2019 में एन०जी०ओ० नही होने पर डोर टू डोर कचड़ा संग्रहण एवं सफाई कार्य मे लगाए गए मजदूरों के राशि भुगतान करने की प्रशाशनिक स्वीकृति प्रदान करने पर विचार करना।
8). 14वें वित्त की राशि से एक छोटा ट्रैक्टर खरीद की राशि भुगतान पर प्रशाशनिक स्वीकृति प्रदान करने पर विचार करना।
9). शहर के वार्ड नं-13 एवं 14 में रिपेयरिंग नाला के प्राक्कलन के आधार पर राशि की स्वीकृति प्रदान करना।
10). बाढ़ के समय शहर के कुछ वार्डों में पानी निकासी हेतु भाड़े पर लिए पम्पिंग सेट के भुगतान की राशि पर प्रशाशनिक स्वीकृति प्रदान करने पर विचार करना।

उपरोक्त सभी मुद्दों पर ससहमति से स्वीकृति प्रदान की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live