अपराध के खबरें

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम जागरूकता रथ के माध्यम से गांवों में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

 राजेश कुमार वर्मा
समस्तीपुर ( मिथिला हिन्दी न्यूज  )  समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न हिस्सों में बिहार सरकार द्वारा लोकशिकायत निवारण रथ के द्वारा स्वंयसेवी संस्थाओं के सहयोग से लोकशिकायत निवारण अधिनियम की जानकारी गांव के टोले मोहल्ले चौक चौराहों पर चलचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को दिया जा रहा है। बिहार लोकशिकायत निवारण रथ आज ताजपुर प्रखंड के दर्जी टोला, वार्ड नं० ०३ के ग्रामीणों के बीच अधिनियम की जानकारी देने हेतू स्वंयसेवी संस्था निराला समाज कल्याण संस्थान के बिहार प्रदेश प्रभारी सिकंदर रहमान के नेतृत्व में ताजपुर पहुंच लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम किया गया।इस कार्यक्रम में वार्ड सं० : ०३ के वार्ड सदस्य मुकुल कुमार ठाकुर ने काफी सहयोग प्रदान किया। 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live