अपराध के खबरें

पूर्व विदेशमंत्री व भाजपा के वरीय महिला नेत्री स्व. सुषमा स्वराज के निधन पर किया गया शोक सभा आयोजित

राजेश कुमार वर्मा/वरुण कुमार ठाकुर

कल्याणपुर / समस्तीपुर ( मिथिला हिन्दी न्यूज/ डेली हंट न्यूज ) । कल्याणपुर दक्षिणी मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष इंद्रमणि कुमार के अध्यक्षता में पूर्व विदेश मंत्री व वरीय भाजपा नेत्री स्व. सुषमा स्वराज के निधन पर भाजपा कार्यकर्ता ने शोक सभा की, इस अवसर पर स्व. सुषमा स्वराज के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
शोक सभा को सम्बोधित करते हुए जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि स्व सुषमा स्वराज का निधन सम्पूर्ण देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इनके निधन से देश ने एक लौह महिला नेत्री खो दिया है। वे हमेशा गरीबो के सेवा में लगी रही। वे राष्ट्रीयता, विद्वता और सच्चाई से ओतप्रोत थी।
भगवान उनको अपने चरणों मे जगह दें, एवँ उनके आत्मा को शांति प्रदान करें।
शोकसभा में वरीय भाजपा नेता निरंजन राय, मंडल महामंत्री विजय शंकर ठाकुर, दिलीप सहनी, किसान मोर्चा जिला मंत्री सुधीर शर्मा, शशिधर प्रसाद सिंह, शक्तिकेन्द्र प्रमुख राजन सिंह, वार्ड सदस्य विनय कुमार, श्याम कुमार, मनोज सिंह, दयानन्द सिंह इत्यादि रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live