अपराध के खबरें

युवा क्रांतिकारी पार्टी द्वारा सम्मान समारोह व सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजन किया


 राजेश कुमार वर्मा

समस्तीपुर ( मिथिला हिन्दी न्यूज ) युवा क्रांतिकारी जिला पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत झा उर्फ मंटू झा के अध्यक्षता में स्थानीय हरपुर एलौथ, झा काम्प्लेक्स में सम्मान सह सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया ।उक्त समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार झा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद प्रत्याशी मुजफ्फरपुर सुधीर कुमार झा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (दलित प्रकोष्ट) पिंकू पासवान जी, प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी , प्रदेश अध्यक्षा श्रीमति निर्मला पाठक जी, जिलाध्यक्ष (छात्र संघ) कुणाल कुमार आर्या , जिलाध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग)के रणधीर कुमार महतो , कार्यक्रम में शामिल हुए । सम्मान समारोह में जिला उपाध्यक्ष के पद पर अनिल कुमार झा , प्रखंड अध्यक्ष समस्तीपुर के पद पर धीरज कुमार झा ,प्रखंडध्यक्ष खानपुर के पद पर राम मोहन झा , प्रखंडध्यक्ष मोरवा धर्मेन्द्र झा , ताजपुर प्रखंड उपाध्यक्ष नीतीश कुमार ने पद भार ग्रहण किए। उक्त सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से अपील किया कि शीघ्रता शीघ्र अपनी कमिटी बनाये । 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live