अपराध के खबरें

भाजपा सदस्यों ने चलाया सदस्यता सह जन संपर्क अभियान

राजेश कुमार वर्मा/अब्दुल कादिर
ताजपुर /समस्तीपुर ( मिथिला हिन्दी न्यूज  )।भाजपा अपने सदस्यता अभियान के तहत समस्तीपुर विधानसभा के ताजपुर मंडल पूर्वी के पांचों पंचायत के अन्तर्गत विधानसभा सदस्यता प्रभारी माननीया विमला सिंह के द्वारा भेरोखडा, ताजपुर (मोतीपुर), आधारपुर, बाघी पंचायत में अपने मंडल के सदस्यता प्रभारियों के साथ बुथ पर जाकर भौतिक रूप से सदस्यता का अभियान चलाया। इस सदस्यता अभियान भौतिक रूप से निरीक्षण मंडल अध्यक्ष अशोक नायक के मार्गदर्शन में किया गया। इस सदस्यता अभियान की शुरुआत बाघी पंचायत वार्ड संख्या. 04 महादलित टोला से सदस्य बनाते हुए भेरोखडा पंचायत के पासवान टोला के वार्ड संख्या. 03 में प्रेमलाल पासवान के द्वारा संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्य की विशेष चर्चा भी हुई। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता, मंडल सदस्यता सह प्रभारी सह मंडल उपाध्यक्ष सुशील चौवे, सदस्यता सह प्रभारी राजीव सुर्यवंसी, विनोद चौवे, प्रेमलाल पासवान, पिंकी देवी, अमरनाथ शर्मा, सावित्री देवी, होरील सिंह, जीतू सिंह, संगीता देवी, अनीता देवी, गोपी साह (पंचायत समिति) अल्का कुमारी ने अपना अपना इस कार्यक्रम में सहयोग किया। 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live