अपराध के खबरें

जयनगर में विभिन्न मांगों और बाढ़ राहत के नाम पर हो रहे खानापूर्ति और अंचल अधिकारी पर मनमानी का आरोप इत्यादि मांगों के आलोक में जयनगर प्रखंड कार्यालय पर cpi(m) पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन

पप्पू कुमार पूर्वे पत्रकार
मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड कार्यालय पर कम्युनिस्ट पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया। उनकी मुख्य मांगे थी बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत का सामान और सरकार के द्वारा मुहैया की जा रही ₹6000 लाभुकों को नही मिल पाया है।

कम्युनिस्ट पार्टी के शशिभूषण प्रशाद ने शाशन-प्रशासन एवं जयनगर अंचलाधिकारी संतोष कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रकांता देवी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सब बिचौलियों से मिलकर बाढ़ पीड़ितों को मिल रही सहायता राशि ओर बाढ़ पीड़ितों के नाम पर राहत का सारा सामान सही तरीके से नही दे रहे। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि विभागीय पदाधिकारी बाढ़ से पहले सब कुछ ठीक होने का दावा करते हैं और बढ़ उसने पर राहत और मरम्मत के नज़्म पर लाखों-करोड़ों रुपये डकार जाते हैं। उन्होंने कहा कि हम इसकी जांच की मांग करते हैं, और उचित करवाई न होने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

वहीं पार्टी कार्यकर्ता धीरेंद्र सिंह ने कहा कि जयनगर अंचलाधिकारी संतोष कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रकांता देवी ने दलालों और बिचौलियों की मदद से घोटाला कर रहे हैं, और इस तरह सही लाभुकों को नही मिल पा रहा है योजनाओं का लाभ।

आज कम्युनिस्ट पार्टी ने चेतावनी दिया है, कि अब इसपर कोई करवाई नही हुआ तो आगे के दिनों में घेरा डालो-डेरा डालो और मधुबनी जिलाधिकारी का घेराव मधुबनी समाहरणालय पर किया जाएगा।

इस मौके पर खैरामाठ से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जिनमे अधिकतर महिलाएं मौजूद रही। उनसभी का कहना था कि अधिकारी बाढ़ ग्रस्त जगहों पर खुद जाते नही हैं और दूर से ही किसी व्यक्ति को ठेका देकर खानापूर्ति कर रहे हैं। इस बाबत ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त देखा गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live