अपराध के खबरें

रालोसपा संगठनिक चुनाव -2019 का आयोजन

  राजेश कुमार वर्मा/मनीष कुमार   
समस्तीपुर ( मिथिला हिन्दी न्यूज ) । समस्तीपुर जिलें के दलसिंहसराय प्रखंड अन्तर्गत आज पांच पंचायत में रालोसपा संगठनिक चुनाव -2019 का आयोजन रालोसपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। चुनाव सम्पन्न कराने हेतू रालोसपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सह निर्वाचन पर्यवेक्षक सुनीता शर्मा एवं रालोसपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वीटी प्रिया तथा निर्वाचन पदाधिकारी सुजीत ठाकुर प्रत्येक पंचायत में उपस्थिति हुये। श्रीमती शर्मा जी के द्वारा निष्पक्ष चुनाव कराते हुए चक्बहाउद्दीन पंचायत में अली अहमद को, पाँड पंचायत में राम बिलास पासवान को,बसढिया पंचायत मे राजकुमारी देवी को,नगरगामा पंचायत मे हेमंत प्रसाद सिंह जी को पंचायत अध्यक्ष चुने गये साथ ही प्रत्येक पंचायत में दो दो डेलिगेटस बनाया गया है। मौके पर अमरकान्त कुमार, सरीता देवी, रेखा देवी पंकज शर्मा अशोक कुमार, राम सागर महतो, मो रफी, अरूण कुमार शर्मा, एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live