अपराध के खबरें

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने पूर्व मंत्री स्व: गजेन्द्र प्रसाद सिंह के चौथी पुण्यतिथि के पूर्व संध्या पर किया प्रतिमा का अनावरण


राजेश कुमार वर्मा/जया कुमारी

 समस्तीपुर, बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज ) । समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के इंटर काँलेज मे पूर्व मंत्री स्वर्गीय गजेन्द्र प्रसाद सिंह की चौथी पुण्यतिथि के पूर्व संध्या पर प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव हुए शामिल। पूर्व उपमुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने संबोधन मे कहा गजेन्द्र बाबू जमीनी स्तर के नेता थे और उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़े। हर क्षेत्र मे उन्होंने विकास किया और विकास के कसीदे लिखे। वही स्वर्गीय मंत्री के पत्नी डॉक्टर उर्मिला सिन्हा पुत्र चून्म स्वामी और गौतम स्वामी सहित उनकी बहू अल्का ज्योति बतुल स्वामी ने नम् आंखों से माल्यार्पण किया।मौके पर रोसड़ा के विधायक डॉक्टर अशोक कुमार, विधायक ललित यादव पूर्व विधायक हरेकृष्ण यादव बहेड़ी, अब्दुलवारी सिद्धिकी, प्रखंड आर०जे०डी० अध्यक्ष अर्शफी लाल सिंह, युवा राजद अध्यक्ष संतोष सिंह, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, बैजनाथ पोद्धार,खोखाई मंडल, पूर्व मुखिया विजय कुमार भटोरा,विकेश कुमार सिंह, पूर्व सरपंच संघ के अध्यक्ष बलराम सिंह समेत हजारों कार्यकरता उपस्थित थे। 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live