अपराध के खबरें

इस वार धनतेरस पूजन मुहूर्त संध्या 07:08 बजे से रात्रि 08:14 बजे तक। प्रदोष काल संध्या 05:39 से 08:14 तक। वृषभ काल संध्या 06:51 से 08:47 तक। सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त संध्या 06:20 से 08:17 तक


धन तेरस 25 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी, बाजारों में रौनक दिखने लगी है : ज्योतिष पंकज झा शास्त्री

राजेश कुमार वर्मा

दरभंगा/मधुबनी, बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय ) । धनतेरस को लेकर बाजारों में रौनक दिखने लगी है। कई छोटी, बड़ी व्यापारिक संस्थान कई तरह के अफ़र देकर अपने ग्राहकों को आकर्षित करने जुटे हुए है। इस बार धन तेरस 25 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। यह पर्व कार्तिक मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन देव, दानव के संयुक्त से क्षीर सागर समुद्र मंथन के दौरान 14 रत्नों सहित भगवती लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि अवतरित हुए। इस दिन को धन त्रयोदर्शी महर्षि भगवान धन्वंतरि त्रयोदशी और आयुर्वेद दिवस के नाम से भी जाना जाता है। भगवान धनवंतरि को औषधि के देवता भी कहा जाता है। इस दिन भगवती लक्ष्मी के साथ साथ भगवान धन्वंतरि, कुबेर और यमराज की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। इस दिन कई प्रकार के बर्तन, रसोई के सामान एवं अन्य सामान की खरीदारी का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन दक्षिण दिशा की ओर एक दीप जलाना चाहिए, इसके पीछे का कारण यह माना जाता है कि एक दीप दक्षिण दिशा की तरफ जलाने से आकाल मृत्यु की संभावना कम होती है। वैसे इस दिन को छोटी दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस मिथिला सहित भारत के सभी प्रांतों एवं देश के बाहर भी कई जगह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता। धन तेरस के दिन इस बात का जरूर खयाल रखना चाहिए कि कांच की सामाग्री, प्लास्टिक सामान, काला रंग के वस्तु धारदार औजार चाकू, कैची या अन्य ऐसा कोई समाग्री नही खरीदना चाहिए। खासकर किसी भी प्रकार का वाहन इस दिन राहु काल में नही खरीदना चाहिए। धनतेरस के दिन सोना ,चांदी , पीतल या इनसे बना सामग्री, कौरी, मिट्टी का बर्तन, दीप, रसोई सामग्री, मसाला, झारू और अन्य एवं पूजा सामग्री खरीदना चाहिए। साथ ही श्री गणेश सहित लक्ष्मी, सरस्वती की मूर्ति जो आसन मुद्रा में (बैठी हुई ) खरीदना शुभ है। यह ध्यान रहे की लक्ष्मी गणेश की मूर्ति एक साथ जुड़ी हुई न हो।
इस वार धनतेरस पूजन मुहूर्त संध्या 07:08 बजे से रात्रि 08:14 बजे तक।
प्रदोष काल संध्या 05:39 से 08:14 तक।
वृषभ काल संध्या 06:51 से 08:47 तक।
सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त संध्या 06:20 से 08:17 तक।
वैसे समय अभाव में इस दिन राहु काल छोड़ कर खरीददारी कभी भी कर सकते है। शुभ समय में खरीददारी हो तो अति उत्तम।
त्रयोदशी तिथि आरंभ 25 अक्टूबर को, दिन के04:42 के बाद त्रयोदशी तिथि समाप्त 26 अक्टूबर को दिन के 02:19 बजे तक।
पंकज झा शास्त्री


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live