अपराध के खबरें

जल जीवन हरियाली को लेकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किया किसानों के खेतों का निरीक्षण

  राजेश कुमार वर्मा 
   समस्तीपुर, बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय ) । जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत ताजपुर प्रखंड के रामापुर महेशपुर पंचायत में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सनोज कुमार, कृषि समन्वयक अमरेंद्र प्रसाद राय, कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, पंकज कुमार, सुजीत कुमार वर्मा, सुरेश प्रसाद सिंह एवं किसान सलाहकार के द्वारा जैविक खेती एवं सूक्ष्म सिंचाई का खेती में उपयोग हेतु विभिन्न किसानों के खेत का निरीक्षण के दौरान किसानों को जैविक खेती के महत्व, सब्जी के खेत मे कम लागत में अधिक उत्पादन हेतु सूक्ष्म सिंचाई में ड्रिप सिंचाई का उपयोग के बारे में किसान चुल्हाई सिंह, राजेन्द्र कुमार राय आदि किसानों को जानकारी दी। अमरेंद्र कुमार कृषि समन्वयक के द्वारा विशेष रूप से किसानों को ग्लोबल वार्मिंग, भू जल स्तर का नीचे जाना, श्रम की समस्या से निदान के लिए बूंद बूंद सिंचाई (ड्रिप )का उपयोग करने की सलाह दी गई। उपरोक्त जानकारी प्रखंड कृषि समन्वयक पंकज कुमार के द्वारा दुरभाष पर दिया गया है। 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live