अपराध के खबरें

गौवर्धन पूजा आज मनाया गया



राजेश कुमार वर्मा

दरभंगा/मधुबनी,बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय ) गौवर्धन पूजा मनाया जा रहा है, इसको लेकर लोगों मे काफी उत्साह देखी जा रही है! य़ह महान त्योहार कार्तिक मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है! एक कथा के अनुसार देवराज इंद्र गोकुल वासी पर कुपित हो मेघराज को आदेश किए कि मूसलाधार वर्षा करके गोकुल को डूबा दो या इस अपने तेज धार मे बहा दो! इस दिन से सात दिन तक लगातार वर्षा होता रहा! गोकुल वासी को दुखी देख श्री कृष्ण गौ वर्धन पर्वत को अपने अंगुली पर उठा लिए और इस तरह गोकुल वासियों को इंद्र के कोप से रक्षा किए!तब से लोग श्री कृष्ण को गौ वर्धन के नाम से भी जाना जाता है! इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा और गाय एवं अन्य पशुओं की पूजा का बहुत महत्व है!
मिथिला मे गौ वर्धन पूजा की परम्परा अन्य जगह से अलग दिखाई देती है इस दिन अन्न कुटक विधान है भगवान और भगवती को छप्पन प्रकार का भोग लगाया जाता है आज के दिन गाय और अन्य पशुओं की पूजा किया जाता है! इस दिन पशु को तेल मरीच नाक कान मे दिया जाता है, लाल रंग लगाया जाता है, पशु का सिंगार ग़रदानी, घंटी, डोरी, कउरि आदि दिया जाता है! गोबर का गौ वर्धन बना कर पूजा किया जाता है! माना जाता है कि इससे संतान सुख, पशुओं मे वृद्धि और निरोगी काया होता है!
आज सोमवती अमावस्या भी मनाया जा रहा है इस दिन सुहागन महिलायें अपनी सुहाग की लंबी आयु हेतु तथा संतान सुख एवं सुख समृद्धी हेतु मनाती है!
आज कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि और शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि संयुक्त है अतः इसलिए दोनो त्योहार आज ही मनाया जा रहा है! आज के दिन स्नान, दान और ब्राम्हण भोजन जरूर करवाना चाहिए इससे कई प्रकार के कष्ट, दुख को कम हो सकता है और अन्य लाभ मिल सकता है!
पंकज झा शास्त्री
पब्लिस बाय अरविद्र पाल 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live