अपराध के खबरें

राजद विधायक ने पत्रकार के पिता वरिष्ठ अधिवक्ता देवेन्द्र राय के आकस्मिक निधन पर जताया शोक


राजेश कुमार वर्मा

समस्तीपुर, बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय ) ।
समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत निवासी व पत्रकार मनोज कुमार राय के पिताजी अधिवक्ता देवेन्द्र राय जी के निधन पर स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन , राजद जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , प्रखंड राजद अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव उर्फ टुनटुन यादव , जितवारपुर चौथ के पूर्व मुखिया रामप्रसाद राय, हकीमाबाद के पूर्व मुखिया वृजनंदन राय, जिला महासचिव रामविनोद पासवान , जिला महासचिव रामकुमार राय, जिला सचिव प्रमोद कुमार पप्पू , जिला सचिव मनोज कुमार राय, राजद नेता विधा भूषण यादव तथा जयलाल राय आदि ने शोक प्रकट किया है l
स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि एक लोकप्रिय समाजसेवी व चर्चित अधिवक्ता के रूप में देवेन्द्र राय जी सदैव याद आते रहेंगे l 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live