अपराध के खबरें

ब्लॉग्गिंग दुनिया में नाम कमाने वाले बिहार के लाल ब्रजेश कुमार सिंह को आज आई आई टी दिल्ली में ग्लोबल यंग लीडर्स फेलोशिप कर्मवीर चक्र अवार्ड से नवाजा गया

राजेश कुमार

 यह पुरस्कार ब्रजेश कुमार सिंह को ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में सीनियर इंजीनियर के पोस्ट पे काम करते हुए ब्लॉगिंग के जरिए डिजिटल वर्ल्ड में बेहतर काम के लिए दिया गया है ! विकास कार्यक्रमों के क्षेत्र में दिए जाने वाले इस पुरस्कार को बहुत ही प्रतिष्ठित माना जाता है! ब्रजेश को 12 अक्टूबर 2019 को आई आई टी दिल्ली में प्रतिष्ठित ग्लोबल यंग लीडर्स फेलोशिप कर्मवीर चक्र से सम्मानित किया गया ! पुरस्कार ग्रहण करने के बाद ब्रजेश थोड़े भावुक से हो गए और इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए यह पुरस्कार अपने पूज्य दादाजी स्वर्गीय रामयतन सिंह आर्य को समर्पित किया! यह रेक्स कर्मवीर ग्लोबल फ़ेलोशिप और कर्मवीर चक्र अवार्ड संयुक्त राष्ट्र के साथ साझेदारी में अंतर्राष्ट्रीय-परिसंघ-की-NGO- (iCONGO) द्वारा संयुक्त राष्ट्र (संयुक्त राष्ट्र ने सतत-विकास-लक्ष्यों में गुणवत्ता-शिक्षा पर जोर दिया है) द्वारा संचालित है। ये पुरस्कार सही मायने में शिक्षाविदों के लिए और जन-राष्ट्रपति और जीवन शिक्षक डॉ। एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि हैं जिन्होंने पुरस्कारों और अंतर्राष्ट्रीय-स्वयंसेवा-ओलंपियाड के लिए राजदूत बनने की पेशकश की थी। यह अवार्ड मिलने के बाद ब्रजेश कुमार के गांव के सभी लोग बहुत खुश हैं और और उन लोगों का कहना है कि आज ब्रजेश ने इस गांव का नाम रोशन किया जहां शिक्षा के क्षेत्र में सभी छात्र अवल रहते हैं! ब्रजेश के पिताजी अरुण कुमार सिंह जी का कहना है कि ब्रजेश बचपन से ही बहुत मेहनती और दूसरों को सहायता करने में रुचि रखते है! और ब्रजेश के बड़े भाई राजेश कुमार सिंह जी कहते हैं कि घर की इतनी खराब प्रस्थिति रहने के बावजूद पापा के दुकानों में सहयोग करते हुए कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई किया और आज हमारे दादाजी स्वर्गीय राम यतन सिंह आर्य के सपनों को साकार किया!
ब्रजेश के बधाई देने वालो में ग्रामीण भाजपा मंडल महामंत्री रजनीश पोद्दार,भाजपा नेता राजेश कुमार सिंह,रवीश सिंह,सुनिल सिंह,कमलेश राय,ओमप्रकाश सिंह,धीरज कुमार,विशाल कुमार आदि है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live