अपराध के खबरें

संविधान दिवस के अवसर पर अनुसूचित जाति-जनजाति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण


पप्पू कुमार पूर्वे पत्रकार
भारत के संविधान दिवस के अवसर पर आज मधुबनी जिले के जयनगर में अनुसूचित जाति-जनजाति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण कर उनको याद किया।इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सह नगर पंचायत के मुख्य पार्षद कैलाश पासवान ने बताया कि आज हमारा संविधान दिवस है। इस मौके पर संविधान के निर्माता डॉ० भीमराव अंबेडकर को याद कर उनको नमन करते हैं। उन्होंने हमारे देश का संविधान का निर्माण किया है, जो विश्व मे सबसे महान संविधान माना जाता है। हमें गर्व है कि हम ऐसे देश में रहते हैं। हमारा देश एक महान देश है। ऐसे में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमें गर्व है, जो देश को संविधान के दायरे में रह कर बढ़िया से हमारे देश का विकास कर रहे हैं।
इस मौके पर कैलाश पासवान, विजय कुमार, गणेश पासवान, विनोद शर्मा, सुजीत यादव, पप्पू सिंह एवं अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live