अपराध के खबरें

रेलवे परिक्षेत्र में आये बारात में खूशी में चलाए जा रहें फायरिंग में हुई कैमरामैन की मौत, वर के पिता सहित दो पुलिस की हिरासत में



राजेश कुमार वर्मा संग मनीष कुमार

समस्त्तीपुर, बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय ) । पूर्व मध्य रेलवे समस्त्तीपुर के अधिकारी क्लब में गुरुवार रात एक शादी समारोह के दौरान खुशी में चलाई जा रही गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है की रात करीब 10 बजे हुई इस घटना में मरने वाले व्यक्ति की पहचान विजय कुमार के रूप में की गई है। वह बेगूसराय के बरौनी का रहने वाला था। वह शादी में वीडियोग्राफी के लिए बरौनी से आया था। उसके गर्दन में गोली लगी है। घटना की सूचना पर नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा लड़का के पिता के साथ ही एक अन्य को हिरासत में लिया हैं । घटना के संदर्भ में जानकारी जुटाई जा रही हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शादी के खुशी में फायरिंग करने वाले किस पक्ष के लोग थे। घटना स्थल के अनुसार मिली जानकारी से पता चला है कि शहर के आदर्शनगर से रेलवे के अधिकारी क्लब में बारात आई थी। मोरवा निवासी रेलकर्मी रामबाबू झा की बेटी की शादी थी जिसमें वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए विजय को बुलाया था। बारात शहर के आदर्शनगर निवासी अशोक झा के घर से आयी थी। वहीं कुछ लोगों का कहना था की लड़की के प्यार के चक्कर में गोलीबारी किया गया है । स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी लोगों के अनुसार बारात में शामिल कुछ युवक लगातार फायरिंग कर रहे थे। वहीं घटनास्थल के मुआईना करने के बाद ऐसा लगता है की किसी ने लड़का पर अटैक किया लेकिन सामने कैमरा मैन के रहने के कारण उसी क्रम में पिस्टल से चलाई गई एक गोली कैमरा मैन को लग गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके चलते बारात में भगदड़ मच गई। बारात में शामिल कई लोग घटना के बाद शादी स्थल से निकल भागे। घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल अंत्यपरीक्षण के लिए भेजने के लिए तत्पर हुऐ लेकिन जानकारी के अनुसार देर रात तक शव घटनास्थल पर रही पड़ा था। इस घटना के संदर्भ में नगर थाना अध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस घटनास्थल पर गयी है। मामले की जांच की जा रही है। लड़का के पिता को हिरासत में लेते हुए घटना की अनुसंधान किया जा रहा है। समस्त्तीपुर से राजेश कुमार वर्मा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live