अपराध के खबरें

लड़की की लाश मिलने से फैली सनसनी, दुष्कर्म की आशंका


मृतक के शरीर पर कई जगह जख्म दिखा

दोषी जल्द पकड़ा जाये वरणा आंदोलन- बंदना सिंह

राजेश कुमार वर्मा

ताजपुर/समस्त्तीपुर, बिहार ( मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय 01 दिसम्बर 2019 ) । ताजपुर प्रखंडान्तर्गत बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद पंचायत के मुर्गियाचक मलकाना पोखर के पास एक अज्ञात लड़की (करीब-15 वर्ष) की लाश मिलने से रविवार के तड़के सनसनी फैल गई । शव मिलने की बात की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों का भारी हुजूम जुट गया। सूचना पर दलबल के साथ बंगरा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँचकर लाश को कब्जे में लेकर बंगरा थाना ले गई। अभी तक लाश की पहचान नहीं हो पाई है। लड़की की एक आंख फोड़ दिया गया है। पेट समेत शरीर के कई अंग पर दुष्कर्म का चिन्ह है। जींस-टाप्स से पता चलता है कि कहीं से इसे कीडनैप कर इसके साथ दुष्कर्म के बाद इसकी हत्या कर निर्जन स्थान पर फेंक दिया गया है। वहीं लड़की के जींस पैंट के उपर विकास संग आरती मोटे अक्षरों में लिखा हुआ मिला है ।
  ऐपवा जिला अध्यक्ष सह भाकपा माले नेत्री बंदना सिंह ने इस कुकृत्य पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए क्षेत्र में बढ़ते अपराध, दुष्कर्म पर रोक लगाने अन्यथा आंदोलन की घोषणा की है। वहीं भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने ब्यान जारी कर पत्रकारों को बताया कि लाश मिलने से सनसनी फैली हुई है ।
रहीमाबाद पंचायत के मुर्गियाचक मलकाना पोखर के पास अज्ञात लड़की की लाश मिलने से आज तड़के सनसनी फैल गई। बंगला थाना लाश को ले गई है। अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। लड़की की एक आंख फोड़ दिया गया है। दुष्कर्म की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। श्री सुरेंद्र ने घटना की निंदा करते हुए बढते अपराध, दुष्कर्म पर रोक लगाने की मांग की है। समस्त्तीपुर से राजेश कुमार वर्मा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live